कुछ लोग मेरे साथ काम नहीं करना चाहते थे, कहते थे कि मैं तंग करता हूं: सुरेश ओबेरॉय
अभिनेता सुरेश ओबेरॉय ने 'लहरें रेट्रो' को बताया है कि इंडस्ट्री में कुछ लोग उनके साथ काम नहीं करना चाहते थे। उन्होंने कहा, "लोग यह नहीं कहते थे कि वह मुझसे डरते हैं...वे कहते थे कि मैं तंग करता हूं।" उन्होंने बताया, "मैं साइड हीरो बना क्योंकि मेरे पास पैसे नहीं थे और मुझे बीवी-बच्चों और मां को संभालना था।"


