कुणाल खेमू की नानी का हुआ निधन, उन्होंने फोटो शेयर कर लिखा- वह मेरी सबसे बड़ी चीयरलीडर थीं
अभिनेता कुणाल खेमू ने रविवार को बताया कि उनकी नानी का निधन हो गया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी नानी व बेटी के साथ एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "वह (नानी) मेरी सबसे बड़ी चीयरलीडर थीं...हंसी-खुशी, तकलीफ, संघर्ष...के साथ उन्होंने अपना जीवन भरपूर जिया।" बकौल कुणाल, "मैंने कभी उन्हें रोते हुए नहीं देखा था। उन्हें हमेशा किसी-न-किसी काम में व्यस्त देखा।"
read more at Hindustan Times


