Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कुत्ते के काटने पर दांत के हर निशान के लिए ₹10,000 का भुगतान करे प्रशासन: पंजाब व हरियाणा एचसी

short by वरुण कुमार / on Tuesday, 14 November, 2023
पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट (एचसी) ने प्रशासन को कुत्ते के काटने पर दांत के हर निशान के लिए पीड़ित को ₹10,000 देने का आदेश दिया है। वहीं, कुत्ते के काटने से त्वचा को नुकसान होने पर न्यूनतम ₹20,000/0.2 सेंटीमीटर घाव पर मुआवज़ा देने को कहा। कोर्ट ने दावा करने के 4-महीने के भीतर मामले के निस्तारण का आदेश भी दिया।