कुत्ते को अनुशासित करने को लेकर हुए झगड़े में जर्मनी में एक महिला ने दूसरी महिला को काटा
थरिंजिया (जर्मनी) में कुत्ते को अनुशासित करने के सही तरीके को लेकर हुए झगड़े में 51-वर्षीय महिला ने 27-वर्षीय महिला को काट लिया। बकौल पुलिस, झगड़ा तब हुआ जब 27-वर्षीय महिला ने 51-वर्षीय महिला को अपने कुत्ते की पिटाई करते देखा। पुलिस ने बताया, "इस दौरान कुत्ता सिर्फ झगड़ा देख रहा था और कुत्ते ने किसी को नहीं काटा।"
read more at Times Now


