कुत्ते को बचाते वक्त हुए हादसे में पत्नी की मौत को लेकर शख्स ने अपने खिलाफ दर्ज कराया केस
साबरकांठा (गुजरात) में कुत्ते को बचाते वक्त हुए कार हादसे में अपनी पत्नी की मौत होने के बाद 55-वर्षीय शिक्षक ने अपने ही खिलाफ केस दर्ज कराया है। बकौल शिक्षक, अंबाजी मंदिर से लौटते वक्त उनकी कार के सामने एक कुत्ता आ गया था जिसे बचाते वक्त उनका नियंत्रण बिगड़ने पर कार सड़क के बैरिकेड से टकरा गई थी।
read more at हिन्दुस्तान


