कुत्तों की कई प्रजातियों के आयात, प्रजनन व बिक्री पर बैन लगाने को लेकर विचार कर रही सरकार
केंद्र सरकार कुत्तों की कई प्रजातियों के आयात, प्रजनन और बिक्री पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विचार कर रही है। इनमें रॉटवायलर, पिटबुल टेरियर, वुल्फ डॉग्स, मॉस्को गार्ड, सेंट्रल एशियन शेफर्ड डॉग और अन्य शामिल हैं। सरकार ने सभी स्थानीय निकायों से कहा है कि वे क्रॉस ब्रीडिंग और विदेशी नस्ल के कुत्तों को लाइसेंस या परमिट जारी ना करें।
read more at हिन्दुस्तान


