कुत्तों के काटने से मरे बच्चे के परिजन को एचसी ने ₹10 लाख का मुआवज़ा देने का दिया प्रस्ताव
लखनऊ में 20 से अधिक आवारा कुत्तों के हमले में मारे गए 8-वर्षीय लड़के और उसकी घायल बहन के मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए नगर निगम से हलफनामा दायर करने को कहा है। इसके अलावा, कोर्ट ने नगर निगम से पूछा कि मृत बच्चे के परिवार को ₹10 लाख का मुआवज़ा क्यों नहीं दिया जा सकता?


