'कुमकुम भाग्य' फेम ऐक्टर अभिषेक मलिक और उनकी पत्नी सुहानी शादी के 2 साल बाद हुए अलग
अक्टूबर 2021 में शादी करने वाले टीवी ऐक्टर अभिषेक मलिक और स्टाइलिस्ट सुहानी चौधरी ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। आखिरी बार सीरियल 'कुमकुम भाग्य' में दिखे अभिषेक ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा, "हमारे बीच कम्पैटिबिलिटी नहीं थी। हमने मिलकर निर्णय लिया है।" फिलहाल तलाक को लेकर दोनों के बीच बातचीत चल रही है।
read more at इंडिया टीवी


