Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

कृपया मुझे बख्श दें: पतंजलि केस में एससी के 'बखिया उधेड़ देंगे' कहने पर उत्तराखंड के अधिकारी

short by gunjan goswami / on Wednesday, 10 April, 2024
उत्तराखंड के खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के संयुक्त निदेशक डॉक्टर मिथिलेश कुमार ने पतंजलि के भ्रामक विज्ञापनों को ना रोक पाने को लेकर सुप्रीम कोर्ट से माफी मांगी है। उन्होंने कोर्ट में कहा, "कृपया मुझे बख्श दीजिए...मैं जून-2023 में आया...यह मेरे आने से पहले हुआ था।" इससे पहले कोर्ट ने अधिकारियों से कहा था, "हम आपकी बखिया उधेड़ देंगे।"