कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान के बाद राहुल ने शेयर किया 'मेरे शब्द लिख लीजिए' वाला ट्वीट
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीन कृषि कानूनों को रद्द करने के ऐलान के बाद ट्वीट किया, "देश के अन्नदाता ने सत्याग्रह से अहंकार का सिर झुका दिया। अन्याय के खिलाफ ये जीत मुबारक हो!" उन्होंने अपना पुराना ट्वीट शेयर किया जिसमें उन्होंने लिखा था, "मेरे शब्द लिख लीजिए...सरकार को कृषि विरोधी कानून वापस लेने पड़ेंगे।"
read more at Twitter


