Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र के किन विभागों के कर्मचारियों के खिलाफ बीते साल मिलीं भ्रष्टाचार की सर्वाधिक शिकायतें?

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 21 August, 2023
केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की रिपोर्ट के मुताबिक, उसे बीते साल गृह मंत्रालय के कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की सर्वाधिक 46,643 शिकायतें मिलीं। बकौल रिपोर्ट, आयोग को इसके बाद रेलवे व बैंकों के कर्मचारियों के खिलाफ क्रमश: 10,580 और 8,129 शिकायतें मिलीं। इस दौरान सीवीसी को ऐसी कुल 1,15,203 शिकायतें मिलीं जिनमें से 85,437 का निपटारा किया गया।