Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र ने 2017 से 2021 के बीच 6,677 एनजीओ के एफसीआरए लाइसेंस किए रद्द, राज्यवार सूची जारी

short by अनुज श्रीवास्तव / on Wednesday, 7 December, 2022
केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने बुधवार को राज्यसभा में बताया कि देश में 2017-2021 के बीच 6,677 गैर-सरकारी संगठनों (एनजीओ) का विदेशी योगदान विनियमन अधिनियम (एफसीआरए) लाइसेंस रद्द किया गया। सूची के मुताबिक, सर्वाधिक लाइसेंस तमिलनाडु (755) में रद्द हुए। इसके बाद महाराष्ट्र (734), उत्तर प्रदेश (635), आंध्र प्रदेश (622), पश्चिम बंगाल (611), बिहार (441) का स्थान है।
read more at भाषा