Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र ने 3 धार्मिक स्थलों को जोड़ने वाली तरंगा हिल-अंबाजी-आबू रेल नेटवर्क को मंज़ूरी दी

short by अंकिता ठाकुर / on Wednesday, 13 July, 2022
केंद्र ने कनेक्टिविटी बढ़ाने और गतिशीलता में सुधार के लिए तरंगा हिल-अंबाजी-आबू रोड नई रेल लाइन के प्रस्ताव को मंज़ूरी दी है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बताया कि इसकी लागत ₹2798.16 करोड़ होगी जिसे 2026-27 तक पूरा कर लिया जाएगा। बकौल मंत्री, यह लाइन 2 राज्यों व 3 धार्मिक स्थलों को जोड़ेगी और मुख्य लाइन पर भार कम करेगी।