केंद्र ने पीएम आवास योजना का बकाया नहीं चुकाया तो हमारी सरकार 11 लाख घर बनाएगी: सीएम ममता
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि अगर केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल तक प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) का बकाया नहीं चुकाया तो उनकी सरकार राज्य के गरीबों के लिए 11 लाख घर बनाएगी। सीएम ममता ने कहा, "हम केंद्र से भीख नहीं मांगेंगे।" बकौल ममता, उनकी सरकार लगभग 50 लाख मनरेगा मज़दूरों को भुगतान करेगी।
read more at भाषा


