Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र ने सीआरपीएफ, आईटीबीपी और सीआईएसएफ के नए महानिदेशक किए नियुक्त

short by अक्षत मित्तल / on Thursday, 28 December, 2023
केंद्र सरकार ने 1988 बैच के आईपीएस अधिकारी अनीश दयाल सिंह को 31 दिसंबर 2024 तक के लिए केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया है। इसके अलावा सरकार ने आईपीएस अधिकारी राहुल रसगोत्रा को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का महानिदेशक और आईपीएस अधिकारी नीना सिंह को केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया है।