Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र में कैबिनेट पद नहीं मिलने के बावजूद एनडीए के साथ रहेगी एनसीपी: अजित पवार

short by अपर्णा कुमारी / on Tuesday, 11 June, 2024
एनसीपी को केंद्रीय मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिलने पर पार्टी प्रमुख अजित पवार ने कहा है, "हमने नवगठित सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का पद ठुकरा दिया है लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि हम एनडीए से निराश हैं।" उन्होंने कहा, मैंने आश्वासन दिया है कि अगर कैबिनेट में जगह नहीं मिलती है तो भी हम एनडीए में रहेंगे।"