केंद्र सरकार के कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 4% बढ़ाया गया
केंद्रीय वाणिज्य व उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने गुरुवार को बताया कि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता (डीए) व पेंशनभोगियों की महंगाई राहत (डीआर) को 4% बढ़ाकर 50% कर दिया है। सरकार ने कहा कि यह फैसला 1 जनवरी 2024 से प्रभावी होगा और 49 लाख से अधिक कर्मचारियों व 67.95 लाख पेंशनभोगियों को इसका लाभ मिलेगा।
read more at हिन्दुस्तान


