केंद्र सरकार के खिलाफ विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव गिरा
बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के खिलाफ पेश हुआ अविश्वास प्रस्ताव लोकसभा में गिर गया है। दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा में संबोधन के दौरान विपक्ष ने वॉकआउट किया था जिसके बाद यह प्रस्ताव ध्वनिमत से गिर गया। कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई द्वारा पेश इस प्रस्ताव को कांग्रेस, सपा, आरजेडी, टीएमसी समेत कई विपक्षी दलों का समर्थन था।
read more at हिन्दुस्तान


