Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र सरकार ने 100 स्कूलों को सैनिक स्कूल सोसायटी से संबद्ध करने की दी मंज़ूरी

short by अनिल कुमार / on Wednesday, 13 October 2021
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने मंगलवार को 100 सरकारी/निजी स्कूलों को रक्षा मंत्रालय के तहत सैनिक स्कूल सोसायटी से संबद्ध करने की मंज़ूरी दी। बकौल केंद्र, अकादमिक वर्ष 2022-23 से करीब 5,000 छात्र इन संबद्ध स्कूलों में छठी कक्षा में दाखिला ले सकेंगे। वहीं, मौजूदा 33 सैनिक स्कूलों में छठी कक्षा में तकरीबन 3,000 छात्रों के प्रवेश की क्षमता है ।