Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र सरकार ने जारी की शहरों की सतत विकास लक्ष्य रैंकिंग, शिमला ने हासिल की टॉप रैंक

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Wednesday, 24 November, 2021
केंद्र सरकार द्वारा जारी पहले सतत विकास लक्ष्य शहरी सूचकांक में टॉप 10 शहरों में शिमला (हिमाचल प्रदेश) पहले नंबर पर है। कोयंबटूर (तमिलनाडु) और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ ने क्रमश: दूसरी और तीसरी रैंक हासिल की। रैंकिंग में गरीबी, स्वास्थ्य, शिक्षा, लैंगिक समानता, किफायती और स्वच्छ ऊर्जा जैसे क्षेत्रों में शहरों के विकास पर गौर किया गया है।