केंद्र सरकार ने नागा विद्रोही समूह के साथ संघर्षविराम समझौते को एक साल के लिए बढ़ाया
केंद्र सरकार ने नागा उग्रवादी समूह नैशनल सोशलिस्ट काउंसिल ऑफ नागालैंड (के) निकी गुट के साथ संघर्षविराम समझौते को एक और साल के लिए बढ़ाया है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को इस फैसले की घोषणा की। इस समूह का नेतृत्व निकी सुमी कर रहा है जिस पर 2015 में मणिपुर में 18 भारतीय सैनिकों की हत्या का आरोप है।
read more at News18 हिंदी


