केंद्र सरकार ने प्याज़ निर्यात पर हटाया प्रतिबंध, न्यूनतम निर्यात मूल्य $550/टन किया तय
केंद्र सरकार ने शनिवार को प्याज़ के निर्यात पर लगा प्रतिबंध हटा लिया। विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) ने एक अधिसूचना में कहा कि प्याज़ के निर्यात पर लगा प्रतिबंध तत्काल प्रभाव से हटाया जा रहा है और अगले आदेश तक प्याज़ का न्यूनतम निर्यात मूल्य (एमईपी) $550/टन होगा। इससे पहले सरकार ने प्याज़ के निर्यात पर 40% शुल्क लगाया था।
read more at भाषा


