केंद्र ने अंतरिम बजट-2024 पेश होने के बाद अलग-अलग मदों में होने वाले खर्च का आंकड़ा जारी किया है। सरकार के अनुसार, 2024-25 में पेंशन पर ₹2.39 लाख करोड़, रक्षा पर ₹4.54 लाख करोड़, वाणिज्य और उद्योग पर ₹45,958 करोड़, शिक्षा पर ₹1.24 लाख करोड़, परिवहन पर ₹5.44 लाख करोड़ और ग्रामीण विकास पर ₹2.65 लाख करोड़ खर्च होंगे।