Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्र सरकार ने शेयर की लगातार घाटे में चल रहीं सरकारी कंपनियों की सूची

short by गुंजन कुमार गोस्वामी / on Monday, 18 December, 2023
केंद्र ने बताया है कि पिछले 3 वित्त वर्षों से 31 सरकारी कंपनियों को लगातार घाटा हो रहा है। 2021-22 में बीएसएनएल को सर्वाधिक ₹6,981 करोड़ का घाटा हुआ जिसके बाद एमटीएनएल (₹2,602 करोड़), अलायंस एयर एविएशन लिमिटेड (₹447 करोड़), नैशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (₹305 करोड़), हैवी इंजीनियरिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड (₹256 करोड़) और एमएमटीसी लिमिटेड (₹241 करोड़) का स्थान है।
read more at संसद