केंद्र सरकार 'लेटरल एंट्री' के ज़रिए करेगी 17 वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति
केंद्र सरकार ने 3 संयुक्त सचिव और 14 निदेशक व उप-सचिव स्तर के अधिकारियों की नियुक्ति 'लेटरल एंट्री' के ज़रिए करने का फैसला किया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (डीओपीटी) ने संघ लोकसेवा आयोग (यूपीएससी) से यह नियुक्ति करने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय, ऊर्जा मंत्रालय, ग्रामीण विकास मंत्रालय, कृषि मंत्रालय और वित्त मंत्रालय में ये नियुक्तियां की जाएंगी।
read more at भाषा


