Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्रीय कैबिनेट ने जी-20 सचिवालय स्थापित करने को लेकर दी मंज़ूरी

short by अंकिता ठाकुर / on Tuesday, 15 February 2022
केंद्रीय कैबिनेट ने मंगलवार को जी20 सचिवालय स्थापित करने की मंज़ूरी दे दी। बकौल सरकार, ‘‘यह जी20 की भारत की आगामी अध्यक्षता को लेकर नीतिगत फैसलों और व्यवस्थाओं को लागू करने के लिए जवाबदेह होगा।’’ गौरतलब है, भारत 1 दिसंबर 2022 से 30 नवंबर 2023 तक जी20 की अध्यक्षता करेगा। वहीं, भारत अगले साल जी20 शिखर सम्मेलन की मेज़बानी करेगा।