केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर के भतीजे ने लखनऊ में फांसी लगाकर की खुदकुशी
केंद्रीय मंत्री व बीजेपी सांसद कौशल किशोर के भतीजे नंदकिशोर ने लखनऊ (उत्तर प्रदेश) स्थित अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। घटना का कारण अभी साफ नहीं हुआ है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि नंदकिशोर के भाई ने सबसे पहले उन्हें फंदे पर लटका हुआ देखा था।
read more at हिन्दुस्तान


