Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्रीय मंत्री चौबे के काफिले की कार बिहार में नहर में पलटी, मंत्री ने शेयर किया वीडियो

short by वेद प्रकाश शर्मा / on Monday, 16 January, 2023
डुमराव (बिहार) में केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे के काफिले की एक कार रविवार रात नहर में पलट गई जिसके चलते 4 पुलिसकर्मी घायल हो गए। चौबे ने घटनास्थल का वीडियो शेयर किया जिसमें वह घायलों को अस्पताल भिजवाते दिख रहे हैं। बकौल रिपोर्ट्स, दुर्घटनाग्रस्त कार के पीछे चौबे की कार थी जो ड्राइवर की सूझबूझ से दुर्घटनाग्रस्त नहीं हुई।