Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्रीय मंत्री नकवी ने अजमेर शरीफ दरगाह में पीएम नरेंद्र मोदी की ओर से पेश की चादर

short by अनुज श्रीवास्तव / on Sunday, 6 February 2022
केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने रविवार को ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के 810वें वार्षिक उर्स पर अजमेर शरीफ दरगाह पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से चादर पेश की। इस दौरान नकवी ने पीएम का संदेश पढ़कर सुनाया। पीएम ने पत्र में लिखा, "दुनिया को मानवता का संदेश देने वाले महान सूफी संत को श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।"