केंद्रीय मंत्री ने दिल्ली के चिड़ियाघर में 2 शेरनियों का नाम महागौरी व शैलजा रखा
केंद्रीय पर्यावरण राज्यमंत्री अश्विनी चौबे ने नवरात्रि के अवसर पर 2 शेरनियों और 1 शेर का नाम महागौरी, शैलजा और महेश्वर रखा है। इन तीनों को हाल ही में गुजरात के सक्करबाग से दिल्ली के चिड़ियाघर लाया गया है। वहीं, मंत्री ने महाराष्ट्र के गोरेवाड़ा वन्यजीव बचाव केंद्र से लाई गईं 2 बाघिन का नाम अदिति व सिद्धि रखा है।
read more at जनसत्ता


