Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्रीय मंत्री प्रामाणिक के काफिले पर बंगाल में हुआ पथराव, पुलिस ने दागे आंसू गैस के गोले

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Saturday, 25 February, 2023
पश्चिम बंगाल के कूच बिहार में शनिवार को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री निशिथ प्रामाणिक के काफिले पर कथित तौर पर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने पथराव कर दिया। प्रामाणिक का काफिला बुड़िरहाट से गुज़रने के दौरान टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई थी। पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और लाठी चार्ज किया।