केंद्रीय मंत्री व राजस्थान में बीजेपी के लोकसभा उम्मीदवार मेघवाल की कार का हुआ ऐक्सिडेंट
केंद्रीय मंत्री व बीकानेर लोकसभा सीट (राजस्थान) से बीजेपी उम्मीदवार अर्जुन राम मेघवाल की कार का शुक्रवार को ऐक्सिडेंट हो गया। बकौल रिपोर्ट्स, एक वाहन ने मेघवाल की कार को पीछे से टक्कर मारी जिससे कार का पिछला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और उस वक्त मेघवाल कार में ही सवार थे। बीकानेर सीट पर आज (शुक्रवार) मतदान हो रहा है।
read more at हिन्दुस्तान


