Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्रीय मंत्री सिंधिया ने कोलकाता और जमशेदपुर के बीच हवाई सेवा का किया उद्घाटन

short by पीयूषा शर्मा / on Tuesday, 31 January, 2023
केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के ज़रिए कोलकाता और जमशेदपुर के बीच उड़ान सेवा का उद्घाटन किया। यह सेवा केंद्र सरकार की क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना 'उड़ान' के तहत शुरू की गई है। इस मौके पर सिंधिया ने कहा कि इस सेवा से कोलकाता और जमशेदपुर जैसे प्रमुख शहरों की अर्थव्यवस्था मज़बूत होगी।