Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती के लिए यूजीसी ने 'सीयू-चयन' पोर्टल की शुरुआत की

short by शिव / on Tuesday, 2 May 2023
विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने केंद्रीय विश्वविद्यालयों में शिक्षक भर्ती की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एकीकृत भर्ती पोर्टल 'सीयू-चयन' की शुरुआत की है। यूजीसी के चेयरमैन एम. जगदीश कुमार ने बताया कि 'सीयू-चयन' पोर्टल पर सभी विश्वविद्यालयों की रिक्तियों और विज्ञापनों से जुड़े लिंक एकसाथ सूचीबद्ध होंगे। बकौल कुमार, सभी भर्तियां संबंधित विश्वविद्यालयों द्वारा ही की जाएंगी।
read more at भाषा