केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने शेयर की हिमाचल में बने नए एम्स की तस्वीरें, पीएम करेंगे उद्घाटन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने सोमवार को हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर में बने नवनिर्मित एम्स की तस्वीरें ट्विटर पर शेयर कीं। स्वास्थ्य मंत्री ने तस्वीरें शेयर कर लिखा, "न्यू इंडिया के नए एम्स को एक नज़र देखिए।" गौरतलब है कि ₹1,470 करोड़ से अधिक की लागत से तैयार एम्स बिलासपुर का 5 अक्टूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उद्घाटन करेंगे।
read more at Twitter


