केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने हीटवेव की तैयारियों की समीक्षा को लेकर की उच्चस्तरीय बैठक
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने देशभर में जारी हीटवेव को लेकर स्वास्थ्य तैयारियों की समीक्षा के लिए मंगलवार को उच्चस्तरीय बैठक की। मांडविया ने कहा, "जिन राज्यों में हीटवेव चल रही है और हीटस्ट्रोक की घटनाएं हुई हैं, उनके सहयोग के लिए भारत सरकार की ओर से मौसम विभाग, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों की टीम जाएगी।"


