केएल राहुल के छक्का जड़ने पर विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिऐक्शन हुए वायरल
एशिया कप 2023 में सोमवार को पाकिस्तानी स्पिनर शादाब खान की गेंद पर केएल राहुल के छक्का जड़ने के बाद विराट कोहली और रोहित शर्मा के रिऐक्शन वायरल हो गए हैं। दरअसल, 35वें ओवर में राहुल ने छक्का जड़ा तो नॉन-स्ट्राइकर छोर पर खड़े कोहली व पविलियन में बैठे रोहित हैरान रह गए। मैच में राहुल ने 111*(106) रन बनाए।
read more at लेटेस्टली


