Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केएल राहुल बने आईपीएल में सर्वाधिक अर्धशतक जड़ने वाले विकेटकीपर, धोनी को पछाड़ा

short by तान्या झा / on Saturday, 20 April, 2024
लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के कप्तान केएल राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 82 रनों की पारी खेलकर आईपीएल में बतौर विकेटकीपर सबसे ज़्यादा अर्धशतक (25) जड़ने का रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने सीएसके के पूर्व कप्तान व विकेटकीपर एमएस धोनी के 24 अर्धशतक के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा है। एलएसजी के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ क्विंटन डीकॉक के नाम 23 अर्धशतक हैं।