केके को कॉन्सर्ट से बाहर लाने से पहले लोगों से बातचीत करने का उनका वीडियो आया सामने
दिवंगत गायक केके का एक वीडियो सामने आया है जिसमें वह मंगलवार शाम को कॉन्सर्ट वेन्यू पर लोगों से बातचीत करते दिख रहे हैं। एक अन्य वीडियो में असहज लग रहे केके को कुछ लोग वेन्यू से बाहर ले जाते दिखे थे। इससे पहले केके अपने फैन्स से 'गॉड ब्लेस यू ऑल' कहते हुए सुनाई दिए थे।


