केके पाठक ने बताया बीपीएससी से नवनियुक्त शिक्षकों को कब मिलेगा वेतन
बिहार शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव केके पाठक ने शुक्रवार को मुंगेर में बीपीएससी से नवनियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण केंद्र पहुंचकर जायज़ा लिया। इस दौरान उन्होंने कहा कि 7 दिसंबर से पहले नवनियुक्त शिक्षकों को वेतन मिल जाएगा और दिसंबर माह का वेतन 1 जनवरी 2024 को मिलेगा। बकौल पाठक, शिक्षकों को हर दिन 6 कक्षाएं लेना अनिवार्य है।
read more at ABP न्यूज़


