केके से आखिरी मुलाकात में उन्होंने कहा था- 'जल्दी कोई फिल्म बनाओ ताकि मैं गा सकूं': फराह
फिल्ममेकर फराह खान ने दिवंगत गायक केके को लेकर एक इंटरव्यू में कहा है कि वह एक सच्चे कलाकार थे जिन्हें केवल गाने से मतलब था। उन्होंने कहा, "केके नेटवर्किंग नहीं करते थे...वह चुपचाप आकर अपना काम करते थे। आखिरी बार मैं उनसे...एक टीवी शो पर मिली थी।" बकौल फराह, "उन्होंने कहा था...'जल्दी कोई फिल्म बनाओ ताकि मैं गा सकूं'।"
read more at Hindustan Times


