Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केकेआर की जीत के बाद गलती से लाइव शो में बाधा डालने पर शाहरुख ने हाथ जोड़कर मांगी माफी

short by नूतन कुमार गुप्ता / on Wednesday, 22 May, 2024
नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) में मंगलवार को आईपीएल-2024 के क्वॉलिफायर-1 में एसआरएच के खिलाफ केकेआर की जीत के बाद टीम के सह-मालिक व अभिनेता शाहरुख खान ने मैदान का चक्कर लगाकर दर्शकों का अभिवादन किया। इस दौरान शाहरुख लाइव शो कर रहे कमेंटेटर्स के फ्रेम में गलती से आ गए। इसके तुरंत बाद शाहरुख ने हाथ जोड़कर माफी मांग ली।
read more at ABP न्यूज़