केकेआर ने बनाया आईपीएल 2024 में पावरप्ले का सबसे बड़ा टोटल
केकेआर ने बुधवार को आईपीएल 2024 में पावरप्ले का अब तक का सबसे बड़ा टोटल बना दिया। दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ विशाखापत्तनम में केकेआर ने ओपनर सुनील नरेन के अर्धशतक (21 गेंद) की बदौलत पावरप्ले में 88 रन बनाए। गौरतलब है, इससे पहले केकेआर ने ही 29 मार्च को आरसीबी के खिलाफ पावरप्ले में सर्वाधिक 85 रन बनाए थे।
read more at ESPNcricinfo


