Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केकेआर-एसआरएच के बीच होने वाला क्वॉलिफायर 1 मुकाबला बारिश से धुल जाने पर क्या होगा?

short by चंद्रमणि झा / on Tuesday, 21 May, 2024
आईपीएल 2024 में मंगलवार को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में केकेआर-एसआरएच के बीच क्वॉलिफायर 1 मुकाबला खेला जाएगा। मैच अगर बारिश के चलते धुल जाता है तो इसके लिए रिज़र्व डे नहीं रखा गया है। मैच रद्द हो जाने पर केकेआर फाइनल में पहुंच जाएगी क्योंकि वह अंकतालिका में शीर्ष पर रही जबकि एसआरएच को क्वॉलिफायर 2 खेलना होगा।