केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर हिरासत में लिए गए सौरभ भारद्वाज व आतिशी
शराब नीति मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के खिलाफ शुक्रवार को दिल्ली में प्रदर्शन के दौरान दिल्ली के मंत्रियों सौरभ भारद्वाज और आतिशी को हिरासत में लिया गया। भारद्वाज ने कहा, "पूरी गुंडागर्दी है। सिर्फ...लोकसभा चुनाव जीतने के लिए यह तानाशाही की जा रही है।" आतिशी ने कहा, "यह लोकतंत्र की हत्या नहीं तो क्या है?"
read more at इंडिया टीवी


