केजरीवाल के सहयोगी पर मारपीट का आरोप लगाने वालीं मालीवाल के घर पहुंची दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के वरिष्ठ अधिकारी गुरुवार को 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल के घर पहुंचे। इससे पहले मालीवाल ने आरोप लगाया था कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर उनके सहयोगी विभव कुमार ने उन्हें पीटा था। दिल्ली महिला आयोग की पूर्व अध्यक्षा मालीवाल ने दिल्ली पुलिस को कॉल कर इस घटना की सूचना दी थी।
read more at ABP न्यूज़


