केजरीवाल को सोमवार को सीबीआई का नोटिस मिलेगा, फिर हो जाएंगे अरेस्ट: दिल्ली की मंत्री आतिशी
दिल्ली की मंत्री आतिशी ने दावा किया है कि सीबीआई सोमवार को नोटिस जारी करेगी और संभवत: कुछ दिनों में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल गिरफ्तार कर लिए जाएंगे। उन्होंने कहा, "केजरीवाल एजेंसियों और गिरफ्तारी से नहीं डरते हैं।" बकौल आतिशी, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर 'आप' और कांग्रेस के बीच गठबंधन होने के बाद से केजरीवाल को धमकियां मिल रही हैं।
read more at हिन्दुस्तान


