Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केजरीवाल ने नहीं हटाया तो लोग पीटकर हटा देंगे: जैन को मंत्री पद से नहीं हटाने पर खट्टर

short by अनिल कुमार / on Monday, 28 November 2022
एमसीडी चुनाव के मद्देनज़र सोमवार को प्रचार करते हुए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा, "अरविंद केजरीवाल कहते हैं दोषी पाए जाने पर वह भ्रष्टाचार में शामिल लोगों को हटा देंगे।" खट्टर ने कहा, "अरे तुम क्या हटाओगे? यदि दोषी पाए गए तो अदालत उन्हें (सत्येंद्र जैन) हटा देगी और देर हुई तो लोग पीटकर उन्हें हटा देंगे।"
read more at भाषा