केजरीवाल पर आरोप लगाने के बाद कवि कुमार विश्वास को मिली 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा
सरकार ने कवि कुमार विश्वास को सीआरपीएफ कवर के साथ 'वाई' श्रेणी की सुरक्षा प्रदान की है। आम आदमी पार्टी के पूर्व नेता विश्वास ने हाल में पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर 'खालिस्तानी समर्थक' होने का आरोप लगाया था। पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आरोपों को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जांच कराने की मांग की थी।
read more at हिन्दुस्तान


