Menu
Inshorts
For the best experience use inshorts app on your smartphone
inshortsinshorts

केजरीवाल बेशर्मी से विभव संग घूम रहे हैं, माफी मांगें: मालीवाल केस को लेकर सीतारमण

short by सौरभ भटनागर / on Friday, 17 May, 2024
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 'आप' सांसद स्वाति मालीवाल से हुई मारपीट के मामले को लेकर कहा है, "(दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल) बेशर्मी के साथ विभव कुमार संग घूम रहे हैं।" उन्होंने कहा, "आपके (केजरीवाल) घर में घटना घटी और मामले को लेकर आपने अब तक कुछ नहीं कहा।" उन्होंने कहा कि केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए।